पिस्टल तानने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Jun 2026 5:44 PM

विज्ञापन

पिस्टल तानने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन

हंसी-ठिठौली में दूसरे युवक पर पिस्टल तानकर ट्रिगर दबाने का है मामला – आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर की जा रही है कटिहार सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा दूसरे युवक पर पिस्टल तानने के वायरल वीडियो नगर थाना पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपित को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. इसको लेकर पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज की. यहां बताते चलें की एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें एक युवक बैठकर दूसरे युवक पर हंसी-ठिठौली करते हुए पिस्टल तानकर ट्रिगर दबाता है. यह वीडियो नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार के संज्ञान में आते ही पुलिस मामले की जांच जुट गई. इस संदर्भ में नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो के फुटेज के आधार पर आरोपित युवक को चिन्हित कर लिया गया है. आरोपित युवक प्रियम देव पिता नकुल पासवान हफलागंज विरुद्ध के विरुद्ध नगर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि युवक की जल्द ही गिरफ्तारी होगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन