कोलासी बाजार में पुलिस ने की वाहन जांच

Updated at : 18 Jan 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
कोलासी बाजार में पुलिस ने की वाहन जांच

कोलासी बाजार में पुलिस ने की वाहन जांच

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस ने कोलासी बाजार क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान खासकर दोपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गयी. वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने हेलमेट, वाहन बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित वाहनों से जुड़े सभी आवश्यक कागजातों की सघन जांच की. जांच के दौरान जिन वाहनों के कागजात अधूरे या नियमों के अनुरूप नहीं पाये गये. उन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गये. अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया है. आगे भी इस तरह की सघन वाहन जांच लगातार जारी रहेगी. आमलोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें. वाहन के सभी कागजात साथ रखें. यातायात नियमों का पालन करें. दुर्घटनाओं से बचा जा सके. अनावश्यक जुर्माने से भी राहत मिले. लोगों ने पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे न केवल सड़क सुरक्षा मजबूत होगी. बल्कि नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन