कोलासी बाजार में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 04 Feb 2026 7:08 PM

विज्ञापन

कोलासी बाजार में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

कोढ़ा कोलासी ओपी पुलिस ने कोलासी बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान विशेष रूप से चार पहिया व दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनके वाहन से संबंधित कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा हेलमेट की गहन जांच की गयी. जांच के क्रम में कई वाहन चालक बिना वैध दस्तावेज व बिना हेलमेट के पाये गये. नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटा गया. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही.अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बिना हेलमेट वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है. बल्कि जान के लिए भी खतरा है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन