शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
प्राणपुर रौशना थाना क्षेत्र के लाभा चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग करने के क्रम बाइक सहित विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. रौशना ओपी अध्यक्ष मासूम कुमारी व रौशना पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल राम ने बताया कि एसपी जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर लाभा चेक पोस्ट के समीप संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें बीआर 39 टी 6170 नंबर की बाइक पर सवार होकर पश्चिम बंगाल से कटिहार की ओर तीव्र गति से भाग रहे बाइक सवार कुर्बान आलम उम्र 23 वर्ष पिता शुद्दीन साकिन इंग्लिश डाकरा थाना अमदाबाद निवासी को रोशना थाना पुलिस ने बाइक सहित 15.255 लीटर विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया गया. इस मौके पर रौशना थाना में कई पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




