शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने शराबी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने शराबी को किया गिरफ्तार

शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने शराबी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ पंचायत के छोटकी रटनी गांव में शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छोटकी रटनी गांव में मनोज केवट पिता लालू केवट साकिन छोटकी रटनी जो शराब के नशे में धुत गांव में हो हंगामा व शोर शराबा कर रहा है. एसआई शंभू झा व पुलिस बल जब गांव पहुंचे तो उक्त व्यक्ति को शराब के नशे में धुत हो हंगामा करते पकड़ा गया. उक्त व्यक्ति को थाना लाया. पुलिस ने गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त शराबी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन