MEA On Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Dec 2025 6:54 PM
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
MEA On Bangladesh: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर भारत सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा की हम कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोषियों को कटघरे में खड़ा किया जाएगा.
MEA On Bangladesh: बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भारत सरकार कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी शत्रुता बेहद चिंता का विषय है. हम बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है. बांग्लादेश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध समेत अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी दुश्मनी गंभीर चिंता का विषय है.
दोषियों को कटघरे में लाए सरकार- विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हम मयमनसिंह में हाल में एक हिंदू युवक की हुई जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश में स्वतंत्र स्रोतों द्वारा अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की 2,900 से अधिक घटनाओं के दस्तावेज सामने आए हैं. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को मीडिया की ओर से बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना या राजनीतिक हिंसा कहकर खारिज नहीं किया जा सकता.
संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत प्रतिबद्ध- विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- भारत बांग्लादेश के लोगों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम बांग्लादेश में शांति और स्थिरता के पक्षधर हैं, और लगातार बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और सहभागी चुनावों की मांग करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का समर्थन करता है.
Also Read: केरल में बीजेपी का कमाल! खत्म हुआ 40 साल का बनवास, वीवी राजेश बने तिरुअनंतपुरम के मेयर
ललीत मोदी और विजय माल्या पर क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भगोड़े ललित मोदी और विजय माल्या पर कहा कि हम भारत में कानून के मुताबिक वांछित और भगोड़े लोगों को देश में वापस लाने के लिए पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए हम कई सरकारों से बातचीत भी कर रहे हैं. कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं. उन्होंने कहा कि हम उन्हें देश में वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे यहां की अदालतों में मुकदमे का सामना कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










