पुलिस ने छापेमारी में 113 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी में 113 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी में 113 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत जिला पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाकर कुल 113 लोगों को गिरफ्तार किया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 113 अभियुक्तों की गिरफ्तार किया है. जबकि कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 49 है. जमानतीय वारंट में 64 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. एनटीपीसी एक्ट के तहत पांच आरोपित एवं आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शराब के मामले में पुलिस की कार्रवाई में 33 लोगों को गिरफ्तार कर 2.625 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. मोटर एक्ट उल्लंघन, ट्रैफिक नियम उल्लंघन को लेकर जिला पुलिस से लेकर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जबकि वाहन चेकिंग में अभियान में 8.14 लाख रुपया जुर्माना वसूला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन