शराब की तस्करी करते पूर्णिया निवासी तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब की तस्करी करते पूर्णिया निवासी तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब की तस्करी करते पूर्णिया निवासी तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

फाइल 5 92 लीटर शराब बरामद, ऑटो जब्त कटिहार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ऑटो से 92 लीटर शराब बरामद कर तीन तस्कर को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जिले के बलरामपुर थानाध्यक्ष को गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक ऑटो से तीन व्यक्ति बलरामपुर हाट की ओर शराब की खेप लेकर आ रहा है. उक्त सूचना के आधार पर बलरामपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बलरामपुर थाना पुलिस ने हाट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली. जिस क्रम में ऑटो से 92 लीटर शराब पुलिस ने बरामद की. ऑटो से शराब मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन तस्कर को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया. पकड़े गए आरोपी पाचू कुमार पिता स्व० बच्चु उराव, नेवालाल चौक थाना मरंगा, मोनू कुमार पिता स्व० गणपत दास, रजनी चौक भट्टा बाजार वार्ड नं 25 थाना सहायक खजांची, रितीक कुमार पिता अशौक चौधरी, शिव भक्ति नगर वार्ड नं 24 थाना मरंगा सभी जिला पुर्णिया निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन