पुलिस ने 35.625 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 35.625 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
हसनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत की कालीगंज बगीचा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर 35.625 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने रविवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि विजय कुमार मंडल पिता विष्णु देव मंडल, कलीगंज थाना हसनगंज जिला कटिहार को 35.625 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से विदेशी शराब का तस्करी किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ कलीगंज गांव में छापेमारी अभियान चलाकर बगीचे से उक्त तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. शराब बरामद होते ही पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध अवैध शराब तस्करी के आरोप में शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 140/26 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










