पर्यावरण संरक्षण को स्कूलों में छत पर लगाये जा रहे पौधे

पर्यावरण संरक्षण को स्कूलों में छत पर लगाये जा रहे पौधे
प्राणपुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, काठघर में विद्यालय परिसर को स्वच्छ और हरित बनाए रखने के लिए प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के छत पर पौधा लगाया है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय काठघर के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार अमन ने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वच्छ वातावरण में रखने के लिए विद्यालय परिसर और छत पर दर्जनों पौधे लगाये है. शिक्षक शिक्षिकाओं ने कहा कि हरियाली से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि बच्चों में भी प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है. विद्यालय में इस तरह की पहल से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने में मदद मिलती है. लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विद्यालयों को भी इससे सीख लेनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










