रेलवे में निजीकरण का करेंगे पुरजोर विरोध, पीयूष

Updated at : 11 Sep 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे में निजीकरण का करेंगे पुरजोर विरोध, पीयूष

रेलवे में निजीकरण का करेंगे पुरजोर विरोध, पीयूष

विज्ञापन

एनपीएस का विरोध सहित कई जलन मुद्दा पर महामंत्री ने की चर्चा कटिहार एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री पियूष चक्रवर्ती चुनाव जीतने के बाद गुरुवार को कटिहार पहुंचे. स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में यूनियन के पदाधिकारी और कर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया. महामंत्री पियूष चक्रवर्ती ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित यूनियन कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया. उन्होंने सर्वप्रथम सभी रेलवे कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे रेलवे कर्मचारियों के हक के लिए शुरू से ही हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे. उनसे जो भी बन पड़ेगा वे करेंगे. वर्तमान में रेलवे कर्मचारी की कई आम मूलभूत समस्याओं पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए जल्दी ही इसके समाधान के दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही. रेलवे में निजीकरण का विरोध, एनपीएस का विरोध सहित कई जलन मुद्दाओं पर महामंत्री ने आवाज बुलंद किया और उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं अनदेखा करेगी तो यूनियन द्वारा अनशन आदि आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जॉइंट जनरल सेक्रेटरी प्रत्यूष पाल , सहायक महामंत्री मनोज सिंह , केंद्रीय संगठन मंत्री उमाशंकर, शाखा मंत्री न्यू जलपाईगुड़ी कर्मकार सहित शाखा तीन के पदाधिकारी विजय प्रकाश सहित सैकड़ो की संख्या में यूनियन के पदाधिकारी और प्रतिनिधिगण मौजूद थे. मौके पर यूनियन प्रतिनिधिगण द्वारा जोरदार नारेबाजी भी की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन