एनएच-31 पर पिकअप-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

एनएच-31 पर पिकअप-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर
विज्ञापन
कोढ़ा
थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर पवई के समीप बुधवार को एक पिकअप वाहन व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों की तत्परता से घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा लाया. डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान पवई निवासी के रूप में की गई है.सड़क पर आवागमन भी रहा प्रभावित
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










