सौर्य ऊर्जा, प्रकाश संश्लेषण व संख्या पहेली मॉडल को सराहा

Updated at : 27 Jul 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
सौर्य ऊर्जा, प्रकाश संश्लेषण व संख्या पहेली मॉडल को सराहा

सौर्य ऊर्जा, प्रकाश संश्लेषण व संख्या पहेली मॉडल को सराहा

विज्ञापन

गुरुनानक कन्या पीएमश्री स्कूल के बच्चों ने लगायी प्रदर्शनी, राज्यस्तरीय प्रशिक्षक ने सराहा बरारी प्रखंड के पीएमश्री श्रीगुरुनानक कन्या मवि गुरुबाजार में व्यवसायिक कौशल स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण पर आधारित अभिभावक व शिक्षक संगोष्ठि का आयोजन किया गया. बच्चों ने प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण के तहत बनाये गये रचनात्मक प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगायी. प्रदर्शनी में वायु प्रदूषण, सौर्य ऊर्जा, प्रकाश संश्लेषण, तड़ित चालक जैसे विज्ञान के प्रोजेक्ट के साथ गणित के विषयों पर भिन्न, घन, वर्ग, पूर्णांक, संख्या पहेली पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया गया. विद्यालय के छात्र- छात्राओं के तैयार किये गये प्रदर्शनी का अवलोकन राज्यस्तरीय मास्टर प्रशिक्षक रामजयपाल सिंह यादव, पीरामल फाउण्डेशन के मनीष कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक भगत सिंह, धीरेन्द्र कुमार, नोडल शिक्षक वसीम, अजमल हुसैन, अभिभावकों ने बेहतर प्रदर्शनी को सराहा और बच्चों को प्रोत्साहित किया. राजस्तरीय प्रशिक्षक ने कहा कि प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण से बच्चे व्यवहारिक रूप से सीखते हैं. विज्ञान व गणित में उनकी रुचि बढ़ती है. प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों के साथ संगोष्ठी में बच्चों के भविष्य के लिए व्यवसायिक कौशल कार्य आधारित दक्षता व जीवनपयोगी शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर बच्चों के अभिभावक, बच्चे व शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन