प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
आक्रोशित लोगों ने कहा इस चुनाव में नोटा का बटन दबायेंगे आजमनगर प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अजय सिंह का नामांकन रद्द होने पर पिंढ़ाल गांव में नामांकन रद्द होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए राजवंशी समाज के लोगों ने कहा यह एक साजिश का हिस्सा है. जिसमें भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया. लोगों ने कहा इस बार वोट नहीं देंगे नोटा बटन दबाया जायेगा. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से अजय सिंह का नामांकन रद्द होने की खबर फैलते ही क्षेत्र के राजवंशी समाज में आक्रोश की लहर दौड़ गयी. लोगों ने इसे एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए निवर्तमान विधायक निशा सिंह पर गंभीर आरोप लगाये है. लोकप्रियता से विरोधी खेमे में बेचैनी थी. यही कारण है कि उनका नामांकन रद्द करा दिया गया है. इस बार हम राजवंशी समाज के लोग वोट नहीं नोटा बटन दबायेंगे. नामांकन रद्द होने के बाद हम राजवंशी समाज के लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया है. लोगों ने कहा कि कहा कि अगर समय रहते अजय सिंह को न्याय नहीं मिला तो पूरा समाज एकजुट होकर नोटा पर वोट करेंगे. दूसरी तरफ निवर्तमान विधायक निशा सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क साधा गया फोन रिसीव नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




