सालमारी में दूसरे दिन भी सड़क जाम से लोग आक्रोशित

सालमारी में दूसरे दिन भी सड़क जाम से लोग आक्रोशित
बलिया बेलौन सालमारी में रविवार को बकरीद के अंतिम हाट होने के कारण दिन भर जाम लगा रहने से लोग परेशान रहे. यही स्थिति सोमवार को भी रहा. लोगों को आशा थी कि रविवार के जाम को देखते हुए प्रशासन हरकत में आकर कुछ ठोस उपाय निकालेगी. प्रशासनिक कुछ उपाय नहीं किये जाने से सोमवार को दिन भर जाम लगा रहने से लोग आक्रोशित हुए. सोमवार को सालमारी के हर चौराहे पर पांच- पांच घंटे तक जाम लगा रहा. कहीं भी पुलिस प्रशासन नजर नहीं आयी. सुबह दस बजे से जाम लगने के बाद जाम घटने के बजाय बढ़ते गया. अनुमंडल क्षेत्र का सालमारी एक बड़ा व्यवसाय केंद्र है. यहां प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आना जाना होता है. मेडिकल के मामले में सालमारी इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जाम से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कॉलेज के छात्र- छात्राओं को प्रत्येक दिन जाम से जुझना पड़ता है. लोगों ने बताया की सड़क पर ऑटो लगाने से जाम की समस्या बढ़ जाती है. कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगुबूल हक ने बताया की सालमारी बाजार में अतिक्रमण होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है. अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अंचल द्वारा लापरवाही बरत रही है. जाम से छुटकारा पाने के लिए सड़क का चौड़ीकरण व सड़क के किनारे नाला का निर्माण कराने से इससे निजात मिलेगी. इसके लिए स्थानीय विधायक व सांसद को पहल करने करने की जरूरत है. सालमारी में रविवार को पशुओं का हाट लगता है. दर्जनों चिकित्सक रविवार को सालमारी में रोगियों का इलाज कराते हैं. सोमवार को बड़ा हाट लगता है. उक्त दिनों में सबसे अधिक जाम लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










