सालमारी में जाम की समस्या से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
सालमारी में जाम की समस्या से लोग परेशान

सालमारी में जाम की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी कॉलेज मोड में रविवार को जाम लगने से लोग घंटों जाम में फंसे रहे. बकर ईद का अंतिम हाट होने के कारण पशुओं की खरीद बिक्री के लिए अत्यधिक भीड़ जुटी थी. जिस के कारण लगातार जाम लगा रहा. लोगों ने बताया की कॉलेज मोड से इन्दिरा चौक तक जाम की समस्या रही. जाम लगने से लोग काफी परेशान रहे. जाम को हटाने में पुलिस पदाधिकारी को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. यहां सब से अधिक जाम रविवार और सोमवार को लगता है. अनुमंडल क्षेत्र का सालमारी बाजार एक बड़ा व्यवसाय केंद्र है. यहां प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आना जाना होता है. मेडिकल के मामले में सालमारी बडा हब है. इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जाम से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आरडीएस कॉलेज सालमारी के छात्र- छात्राओं को प्रत्येक दिन जाम से जुझना पड़ता है. लोगों ने बताया की सड़क पर ऑटो लगाने से जाम की समस्या बढ़ जाती है. कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगूबुल हक ने बताया की सालमारी बाजार में जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मास्टर डाटा बना कर सड़क का चौड़ीकरण जरूरी है. इसके लिए स्थानीय विधायक व सांसद को पहल करने की जरूरत है.सालमारी बाजार की सड़क चौड़ीकरण होने से लोगों को रोजगार का अधिक अवसर मिलेगा. इससे सरकार को राजस्व का लाभ होगा. सालमारी में रविवार को पशुओं का हाट लगता है. साथ ही दर्ज़नों चिकित्सक रविवार को सालमारी में रोगियों का इलाज कराते हैं. सोमवार को बड़ा हाट लगता है. उक्त दिनों में सब से अधिक जाम लगता है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन