गेड़ाबाड़ी बाजार में जाम की समस्या से लोगों को हुई परेशानी

गेड़ाबाड़ी बाजार में जाम की समस्या से लोगों को हुई परेशानी
कोढ़ा नगर पंचायत कोढा के मुख्य बजार गेड़ाबाड़ी मुख्य बाजार में बुधवार को अचानक सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जिससे राहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाजार में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग व राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर खड़े टोटो, ऑटो व बस खड़ी कर पैसेंजर को चालक के द्वारा चढ़ाया जाता है. दूसरी तरफ बुधवार को गेड़ाबाड़ी हाट में बढ़ती भीड़ के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया. जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. तत्परता दिखाते हुए यातायात को नियंत्रित किया. पुलिस बल ने सड़क के दोनों ओर खड़े अवैध वाहनों को हटवाया और ट्रैफिक को क्रमबद्ध तरीके से चालू कराया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम से लोगों को निजात मिल सकी. पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन खड़े न करें और यातायात नियमों का पालन करें. ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










