तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग हुए परेशान

Updated at : 01 Jun 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग हुए परेशान

तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग हुए परेशान

विज्ञापन

कटिहार चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने रविवार को लोगों के पसीने उतार दिया. गर्मी कुछ इस कदर रही कि पूरे दिन लोग हॉफते रहे. रविवार को सूर्य की तपिश का कहर कुछ ऐसा रहा कि आसमान से आग बरस रहा हो. फिलहाल गर्मी के तेवर में कोई बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. रविवार का दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस मापा गया. लेकिन अनुभव 40 डिग्री से कम का नहीं रहा. पिछले दो दिन से झुलसा रही गर्मी से लोग पूरा निढाल हो रहे है. रविवार को उच्चतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सिय तक पहुंच गया. सूर्य के तेवर और उमस से लोगों के पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे है. शाम के बाद सूर्य की किरणों में नमी आने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली. लेकिन तेज हवा का झोंका चलने से पूरा गर्म हवा का झोंका का अनुभव होता रहा. इस प्रचंड गर्मी से हर कोई राहत पाने के लिए कई तरीके भी अपना रहे है. कम से कम दो से तीन बार स्नान कर गर्मी से राहत पाने कूलर, पंखा, एसी के सामने बैठ कर गर्मी से निजात पाने में लोग लगे हुए रहे. जबकि इस बढ़ते गर्मी में बिजली के काटे जाने पर लोगों की व बेचैनी बढ़ा रही है. घर पर रहने पर गर्मी से राहत के लिए एकमात्र सहारा बिजली लेकिन यह भी रह रह कर शहरी क्षेत्र के कई क्षेत्र में बिजली काटना गर्म मौसम में और लोगो को सता रही है. बाहर धूप की तपिश से लोग परेशान हो ही रहे हैं तो घर में बिजली के न रहने से और परेशान हो उठते हैं. पिछले दो दिन गर्मी का पारा और उमस कुछ इस कदर बढ़ा है की लोग पूरी तरह से निढाल हो गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन