बकरीद पर्व को लेकर रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन
बकरीद पर्व को लेकर रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक

बकरीद पर्व को लेकर रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थाना प्रभारी लालसार बिंद ने की. क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवि एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. थाना प्रभारी लालसार बिंद ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और शांति का पर्व है. पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति, अफवाह या उपद्रव फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की. बैठक में मौजूद लोगों से कहा गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को साझा न करें. कहीं किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन