क्लब, कोचिंग सेंटर व विद्यालयों में सजे पंडाल, आज होगी प्रतिमा स्थापना

क्लब, कोचिंग सेंटर व विद्यालयों में सजे पंडाल, आज होगी प्रतिमा स्थापना
कोढ़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है. 23 जनवरी को मनाये जा रहे बसंत पंचमी के अवसर पर क्लबों, कोचिंग सेंटरों, विद्यालयों एवं विभिन्न मोहल्लों में भव्य पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में है. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. सरस्वती पूजा को लेकर क्लब कमेटियों, कोचिंग संस्थानों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा पंडाल निर्माण, साज-सज्जा और पूजा सामग्री की व्यवस्था पूरी कर ली गई है. सादगी और श्रद्धा के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जायेगी. कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की जा रही है. मां सरस्वती की प्रतिमाएं भी पूरी तरह से तैयार कर ली गई है. कोढ़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में आकर्षक सजावट के साथ प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया गया है. शुक्रवार को सभी पूजा स्थलों पर प्रतिमा स्थापना की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










