विज्ञापन

कटिहार न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले कैडेट को डीआरएम ने किया सम्मानित- रेलवे स्काउट एंड गाइड की तीन दिवसीय शिविर का हुआ समापनफोटो 33 केप्शन- शिविर के समापन समारोह में उपस्थित डीआरएम एवं अन्य अधिकारीप्रतिनिधि, कटिहाररेलवे स्काउट एंड गाइड के कटिहार जिला संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रैली का शनिवार की रात एवं रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया. कार्यक्रम का समापन डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने की. रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड की थर्ड स्टेट रैली के समापन के मौके पर रेलवे महिला समिति की अध्यक्षा मीता कुमार भी अपने टीम के साथ मुख्य रूप से मौजूद थी. समापन के मौके पर मुख्य अतिथि डीआरएम सुरेंद्र कुमार और महिला रेल समिति की अध्यक्षा मीता कुमार द्वारा रेलवे स्काउट एंड गाइड के वाले यूनिट का पार्टिसिपेंट यूनिट लीडर सोनू कुमार, अंकित कुमार, निभा कुमारी,तनवीर आलम को हर एक प्रतियोगिता का एक शील्ड देकर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया. इस शिविर में ओवर ऑल चैंपियन का शील्ड सरोजनी नायडू ओपन टीम को मिला. जिसका टीम लीडर नैना कुमारी इस अवॉर्ड को रिसीव की जबकि रनर उप चैंपियन जो की. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोवर क्रू को मिला जिसके टीम लीडर मनीष कुमार इस अवॉर्ड को रिसीव किया. सामाजिक विकास के साथ जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करनासमापन के अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि भारत रेलवे स्काउट एंड गाइड के थर्ड जिला रैली काफी सफल रहा. उन्होंने कहा की स्काउटिंग का उद्देश्य शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक विकास के साथ जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करना है. यह व्यक्ति में छिपे गुणों को निकालकर उनके नजरिए को विकसित करने का एक बहुआयामी कार्यक्रम है. समापन समारोह के दौरान स्काउट और गाइड के कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कई गीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोक कला का बखूबी प्रदर्शन किया. स्काउट एंड गाइड के मीडिया प्रभारी रोहित कुमार प्रसाद में बताया की इसमें हिस्सा लेने वाले बच्चे स्वयं की देखरेख घर और परिवार से दूर रहकर कैंप में कैसे करते हैं, अपने सामानों की देखभाल और बिना बर्तन के कैसे खाना बनाने आदि का अनुभव प्राप्त करते है. इस मौके पर कटिहार मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सिनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलात, आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य अधिकारी कुमार जितेंद्र सिंह सहित सभी रेल अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे.इस शिविर को सफल बनाने में जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार मिश्रा, सचिन पावेल सामद, डीटीसी अभिषेक कुमार, जयप्रकाश सिंह, मिथिलेश कुमार , शिव प्रसाद राय, सुरेंद्र कुमार दास, प्रवीण कुमार, रोहित कुमार प्रसाद, वीरेंद्र कुमार राम, अनीता, निलेश, तनवीर, मिथलेश कुमार , शिव कुमार राय, सुरेंद्र कुमार दास, प्रवीण कुमार, अनीता कुमारी, निभा कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, नैना कुमारी सहित कई स्काउट एंड गाइड के कई सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमे लगभग 125 स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने भाग लिया.

कटिहार >10:13 PM. 22 Sept

PrevPage 938Next

बिहार वीडियो

Latest कटिहार न्यूज़ (Katihar News) in Hindi

यहां कटिहार न्यूज़ (Katihar News) , कटिहार हिंदी समाचार (Katihar News in Hindi), ताज़ा कटिहार समाचार (Latest Katihar Samachar), कटिहार पॉलिटिक्स न्यूज़ (Katihar Politics News), कटिहार एजुकेशन न्यूज़ (Katihar Education News), कटिहार मौसम न्यूज़ (Katihar Weather News) और कटिहार क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .