Bhagalpur news बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जगदीशपुर बाईपास थाना बिबिया टोला, बैजानी के समीप एक बगीचे में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला.
जगदीशपुर बाईपास थाना बिबिया टोला, बैजानी के समीप एक बगीचे में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग युवक की पहचान नहीं कर सके, जिससे मामला पेचीदा हो गया है. पहचान नहीं होने से हत्या और आत्महत्या दोनों ही आशंकाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. बाईपास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर घटना की जांच करायी. जांच में फोरेंसिक टीम ने जरूरी सैंपल एकत्र किये. बाईपास पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देख अभी कुछ भी अनुमान लगाना मुश्किल है. हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है. बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. शव शिनाख्त का प्रयास जारी है और मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है.
जमीन विवाद में मारपीट कर दंपती को घायल किया
जमीन विवाद में पड़ोसी ने मारपीट कर दंपती को घायल कर दिया. घायल परवत्ता थाना राघोपुर के हरिलाल मंडल का पुत्र रंजीत कुमार मंडल व उसकी पत्नी है. रंजीत कुमार मंडल को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. रंजीत कुमार मंडल से पूर्व में भी पड़ोसी ने मारपीट की थी. इस संबंध में परवत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज है. रंजीत कुमार मंडल ने परवत्ता थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.मारपीट परवत्ता थाना साहू परवत्ता में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट तीन लोग घायल हो गये. घायलों में परवत्ता थाना राघोपुर के हीरा ठाकुर, अनिल ठाकुर, राहुल ठाकुर है. सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया. घायल की गंभीर हालत को देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










