Bhagalpur news शहर में ट्रैफिक का दबाव, जाम से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news  शहर में ट्रैफिक का दबाव, जाम से लोग परेशान

विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर ध्वस्त होने से पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर देने से सुलतानगंज क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है.

विज्ञापन

सुलतानगंज विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर ध्वस्त होने से पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर देने से सुलतानगंज क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. लोगों को अब लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है. पुल बंद होने से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर फोरलेन के रास्ते सुलतानगंज होते मुंगेर भेजा जा रहा है. सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है. सड़कों पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है और आवागमन धीमा हो गया है. जाम का असर आम लोगों के साथ-साथ स्कूल वाहन और एम्बुलेंस सेवाओं पर भी पड़ रहा है. फोरलेन से गुजरने वाले ट्रक और बड़े वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और जटिल हो गयी है. मंगलवार को फोरलेन पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही. सुबह सुलतानगंज–देवघर मार्ग पर बाबा चौक के पास रात की बारिश से कीचड़ हो जाने से दो ट्रक फंस गये, जिससे जाम बढ़ गया. मशीन मंगाकर ट्रकों को निकाला गया और रास्ते पर गिट्टी डालकर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की गयी. कृष्णगढ़ मोड़, अपर रोड और मुख्य चौक बाजार समेत कई जगहों पर दिनभर जाम का सिलसिला जारी रहा. पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर जाम हटाने में जुटे रहे, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी. प्रशिक्षु आईपीएस सह एएसपी व थानाध्यक्ष सायम रज़ा ने बताया कि जाम से राहत के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. गश्ती पुलिस को भी जाम वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. अकबरनगर और बायपास थाना को फोरलेन से वाहनों के संचालन को नियंत्रित करने के निर्देश दिये गये हैं. प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास के बावजूद ट्रैफिक दबाव से लोगों को अब भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन