Bhagalpur news विक्रमशिला पुल टूटने से पूर्णिया रेफर हो रही मरीज

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :06 May 2026 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news विक्रमशिला पुल टूटने से पूर्णिया रेफर हो रही मरीज

विक्रमशिला पुल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है. बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर मरीजों को भागलपुर के बजाय पूर्णिया रेफर किया जा रहा है.

विज्ञापन

विक्रमशिला पुल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है. बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर मरीजों को भागलपुर के बजाय पूर्णिया रेफर किया जा रहा है. मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी व जोखिम का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को तीन गंभीर मरीजों को बिहपुर सीएचसी से पूर्णिया रेफर किया गया. मड़वा गांव के कुमोद कुमार मिश्रा, बिहपुर के डॉ बीपी यादव और मड़वा की गंगा देवी इसमें शामिल हैं. चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत गंभीर थी, जिससे उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा. सबसे दुखद घटना कुमोद कुमार मिश्रा (75) के साथ हुई. किडनी की बीमारी से जूझ रहे कुमोद मिश्रा को जब पूर्णिया ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि यदि पुल चालू रहता और समय पर बेहतर इलाज मिल जाता, तो शायद उनकी जान बचायी जा सकती थी. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करे, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिले और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

आंधी और बारिश से फसलों को भारी नुकसान

बिहपुर क्षेत्र में आयी तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई. बारिश से सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. कई इलाकों में जल- जमाव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. इसका सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है. मकई की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है. केले की खेती करने वाले किसानों के लिए यह स्थिति और गंभीर साबित हुई है. तेज हवा से केले के पेड़ जड़ से उखड़ खेतों में बिखर गये. आम की फसल पर भी प्रभाव पड़ा है. पेड़ों से काफी मात्रा में कच्चे आम गिर गये, जिससे उत्पादन में गिरावट की आशंका है. किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें उम्मीद थी कि अच्छी पैदावार होगी, लेकिन मौसम की मार ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. किसानों ने प्रशासन से राहत और मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिल सके.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन