पंचायत सचिवों की वापसी के साथ तेज होगी योजनाओं की रफ्तार : बीडीओ

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Jun 2026 6:38 PM

विज्ञापन

पंचायत सचिवों की वापसी के साथ तेज होगी योजनाओं की रफ्तार : बीडीओ

विज्ञापन

बारसोई पंचायत सचिवों की लगभग दो माह लंबी हड़ताल समाप्त होने के बाद बारसोई प्रखंड में विकास कार्यों को पुनः गति देने की कवायद शुरू हो गई है. इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की. आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में बीडीओ ने कहा कि पंचायत सचिवों के हड़ताल पर रहने के कारण कई पंचायतों में प्रशासनिक एवं विकास संबंधी कार्य प्रभावित हुए थे. विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिलेखों के संधारण, प्रमाण-पत्रों के निष्पादन तथा आमलोगों से जुड़े कई कार्यों में विलंब हुआ. अब सभी पंचायत सचिव अपने कार्य पर लौट आए हैं. इसलिए रुकी हुई योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे. इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं प्रखंड प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से पंचायतवार समस्याओं, लंबित योजनाओं तथा जनहित के मुद्दों पर सुझाव भी लिए गये. बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. आवास योजना, मनरेगा, नल-जल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा. उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में भाजपा नेता विजय साह, जदयू नेता तनवीर आलम सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने पंचायतों में विकास कार्यों को तेज करने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई. बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर नियमित समीक्षा कर योजनाओं की प्रगति पर निगरानी रखी जायेगी. ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और आमलोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन