पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ओवरलोड ट्रक, चालक की हालत गंभीर
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Jun 2026 6:16 PM
विज्ञापन
पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ओवरलोड ट्रक, चालक की हालत गंभीर
विज्ञापन
डिजिटल पर लगा दें
– खलासी गंभीर रूप से घायल, सकपान गांव के समीप हुआ बड़ा हादसा– ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से दोनों को निकाला गया बाहर
बारसोईजिले के बारसोई प्रखंड के आबादपुर-बारसोई मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह सकपान गांव के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ईंट से लदा एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक व खलासी वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गये. हादसे के बाद दोनों घायल ट्रक के मलबे में दबे हुए मदद के लिए चीख-पुकार करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन मंगाई और काफी मशक्कत के बाद ट्रक का दरवाजा तोड़कर चालक एवं खलासी को बाहर निकाला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक गंभीर रूप से घायल था और उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था. दुर्घटना में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं है. सूचना मिलने पर आबादपुर थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई भेजा.चालक की स्थिति नाजुक, पूर्णिया रेफर
अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ करमचंद उरांव ने बताया कि चालक की स्थिति अत्यंत नाजुक है. उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर है तथा शरीर और सिर में गंभीर चोटें लगी हैं. स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है. घायल चालक की पहचान मुशर्रफ तथा खलासी की पहचान हुमायूं के रूप में हुई है. दोनों पश्चिम बंगाल के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के मिलनगर निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार वे पश्चिम बंगाल निर्मित रेजा ब्रांड की ईंट लेकर आबादपुर की ओर जा रहे थे.ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि पश्चिम बंगाल से रेजा, हीरो और शक्ति ब्रांड की ईंट लेकर आने वाले कई ओवरलोड ट्रक प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं. इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान होता है. बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी लगातार बना रहता है. ग्रामीणों ने अनुमंडल प्रशासन से अविलंब विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के अवैध परिचालन पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










