धरातल पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उतारने को लेकर दिये गये दिशा-निर्देश

Published by :RAJKISHOR K
Published at :08 Apr 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
धरातल पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उतारने को लेकर दिये गये दिशा-निर्देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका के सभागार में मंगलवार को एएनएम व जीएनएम के साथ साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

एएनएम व जीएनएम के बीच साप्ताहिक बैठक का आयोजन

फलका. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका के सभागार में मंगलवार को एएनएम व जीएनएम के साथ साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आश्वनी कुमार ने की. बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा धरातल पर उतारने को लेकर कई दिशा निर्देश दिये. बैठक में ससमय स्वास्थ्य सेवा सुदृढ रूप से पहुंचाने के लिए गहन चर्चा करते हुए कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस दौरान बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उपस्थित एएनएम, जीएनएम को सर्व ड्यूटी लिस्ट, उद्यतन, एनएससी प्रथम द्वितीय तृतीय व चतुर्थ संस्थागत पर सबको बढ़ावा देने के साथ बच्चों का टीकाकरण के साथ-साथ सरकार द्वारा लांच की गयी एप्स पर लाभुकों का डाटा ससमय अपलोड करने का दिशा निर्देश दिया. बैठक में उन्होंने बताया कि समाज के निचले पायदान पर रह रहे लोगों को भविष्य को सुरक्षित व स्वस्थ जीवन के लिए टीकाकरण कार्य कराया जाना अति आवश्यक है. बैठक में बताया कि जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी होता है. जिससे बच्चों के शरीर में रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. बैठक में मुख्य रूप से बीएचएम मुस्ताक अंसारी, स्वास्थ्य लेखा प्रबंधक पवन कुमार, प्रधान लिपिक आशीष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन