काढ़ागोला घाट पर भव्य गंगा आरती सह महाप्रसाद कार्यक्रमों का आयोजन

Updated at : 05 Jun 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
काढ़ागोला घाट पर भव्य गंगा आरती सह महाप्रसाद कार्यक्रमों का आयोजन

काढ़ागोला घाट पर भव्य गंगा आरती सह महाप्रसाद कार्यक्रमों का आयोजन

विज्ञापन

बरारी गंगा समग्र काढागोला घाट समिति के तत्वावधान में आयोजित महागंगा आरती में बाबा दिवाकर मिश्र ने वैदिक विधि विधान से मां गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती किया. गंगा मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र. गंगा पूजन के मुख्य यजमान व गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी बाबा एवं जिला संयोजक मनोज साह ने बताया कि गंगा समग्र के स्वयंसेवक द्वारा काढ़ागोला घाट पर लगातार अपनी सेवाएं प्रदान करती आ रही है. मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए लगातार स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम जारी है. जिला संयोजक ने बताया कि गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गंगा समग्र द्वारा काढ़ागोला घाट पर कई कार्यक्रम किया. स्वच्छता कार्यक्रम, गंगा पूजन, गंगा आरती एवं श्रद्धालुओं के लिए महाप्रशाद (खिचड़ी) वितरण का विशेष आयोजन किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर आशीष लिया. मनोज साह, नवीन साह, फकीर पंडित, योगेश पंडित, कुलदीप सिंह, अमित मंडल, जीवछ गुप्ता, उषा जायसवाल, रूदल मंडल इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन