संगठन की मजबूती सेवा भाव व जनसंपर्क ही भाजपा की वास्तविक शक्ति: जायसवाल

Updated:
विज्ञापन
संगठन की मजबूती सेवा भाव व जनसंपर्क ही भाजपा की वास्तविक शक्ति: जायसवाल

संगठन की मजबूती सेवा भाव व जनसंपर्क ही भाजपा की वास्तविक शक्ति: जायसवाल

विज्ञापन

कटिहार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में शहर के राम दरबार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया. मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल रहे. शुभारंभ के पूर्व मुख्य अतिथि ने प्रशाल में लगे प्रदर्शनी व झंडोतोलन किया. जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र ोो मंच में उपस्थित प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद, राजननार के विधायक सुजीत पासवान, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, प्रदेश प्रवक्ता प्रीति शेखर, निखिल कुमार चौधरी, राजवंशी सिंह, डॉ एसएन पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बंदे मातरम् एवं दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ दिलीप जायसवाल ने जिला प्रशिक्षण वर्ग में अपनी विषय सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका के बारे में उपस्थित प्रशिक्षण में आए कार्यकर्ताओ को बताया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय व राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. संगठन की मजबूती, सेवा भाव व जनसंपर्क ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, सामाजिक व नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई सोच और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक मजबूत करते हैं. संगठन व सरकार की कई महत्वपूर्ण योजना के बारे में बताने के साथ-साथ सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, सेवा, समर्पण एवं संगठनात्मक मजबूती विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया. प्रदेश महामंत्री ने जिला प्रशिक्षण वर्ग में अपनी विषय को रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन व राष्ट्रहित के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है. कहा कि सभी मिलकर अंत्योदय व राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करें. दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन पूर्व प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, राजवंशी सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विभिन्न विभिन्न सत्रों में अपनी विषयों को उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच रखने का कार्य किया. जिला प्रशिक्षण वर्ग में जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला के सभी पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, सभी सातों मोर्चा के अध्यक्ष, सभी सोलह प्रकोष्ठ की संयोजक जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन