एएनएस डिग्री कॉलेज निस्ता में नामांकन का मिला आदेश

Updated at : 02 Jul 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
एएनएस डिग्री कॉलेज निस्ता में नामांकन का मिला आदेश

एएनएस डिग्री कॉलेज निस्ता में नामांकन का मिला आदेश

विज्ञापन

बलिया बेलौन अल्हाज नईमुद्दीन शाहिदी डिग्री कॉलेज निस्ता के एडमिनिस्ट्रेटर एहरार आलम ने बताया की शिक्षा विभाग बिहार सरकार के पत्रांक 14 एएफ 12/2024-839 दिनांक 26.06.2025 के आलोक में एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के आदेश पत्र के आलोक में चार वर्षीय स्नातक स्तरीय सीबीसीएस पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए अस्थाई संबंध कई शर्तों पर दी गयी है. महाविद्यालय द्वारा यूजीसी के अधयतन मानक के अनुरूप अपेक्षित संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति या नियोजन सुनिश्चित करना होगा. राष्ट्रीय शिक्षा निति के आलोक में भविष्य में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के अनुसार होने वाली वांछित आधारभूत संरचनाओं एवं मानवबल में किये जाने वाली परिमार्जन से महाविद्यालय का संबंध आच्छादित होगा. शैक्षणिक सत्र 2025-29 में स्नातक कला में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, ऊर्दू एवं वाणिज्य में सभी अनिवार्य विषय में नामांकन लेने का आदेश दे गया गया है. उन्होंने बताया की पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के द्वारा स्नातक कला, वाणिज्य संकाय के उक्त विषयों में स्नातक स्तरीय सीबीएससी पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-29 के लिए अस्थाई संबंध प्रदान करते हुए विभागीय पत्रांक 367 दिनांक 10.06.2024 के आलोक में नामांकन की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इस आशय की सूचना राज्यपाल के प्रधानसचिव, राज्यपाल सचिवालय, राजभवन पटना, बिहार, निदेशक उच्च शिक्षा पटना, बिहार, विश्वविद्यालय निरीक्षक पीयूपी, नामांकन समिति पीयूपी, अध्यक्ष छात्र कल्याण, कुलपति के निजी सहायक को दी गयी है. साथ ही गार्ड फाइल संधारण का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन