सुदभरना जमीन लौटाने से विपक्षी का इनकार, जान मारने की धमकी

Updated at : 02 Jul 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
सुदभरना जमीन लौटाने से विपक्षी का इनकार, जान मारने की धमकी

सुदभरना जमीन लौटाने से विपक्षी का इनकार, जान मारने की धमकी

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा अंचल के चंदवा पंचायत के खुदना गांव निवासी खगेश पासवान ने वर्षों पुराने जमीन विवाद को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित खगेश पासवान भूमिहीन परिवार से हैं. उनके दादा स्व रामकिशुन पासवान के नाम से सिकमी खतियान में दर्ज 1 एकड़ 24 डिसमिल जमीन पर वर्षों से उनका कब्जा रहा है. खगेश पासवान के अनुसार 1994 में आर्थिक तंगी के चलते उक्त जमीन को सुदभरना (गिरवी) के रूप में अशोक प्रसाद यादव की माता चंगरी देवी के नाम लिखा गया था. वर्षों बाद जब उन्होंने गिरवी रखी गई जमीन के बदले दी गई राशि को लौटाने की कोशिश की, तो विपक्षी पक्ष ने न तो पैसा वापस लिया और न ही जमीन लौटायी. उल्टे, पीड़ित को जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित ने कई बार अंचलाधिकारी को आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मामला जनता दरबार में पहुंचा. जहां पंचों की मौजूदगी में अंचलाधिकारी ने जमीन लौटाने का निर्देश भी दिया. बावजूद इसके, विपक्षी अशोक प्रसाद यादव ने जमीन लौटाने से साफ इनकार कर दिया. पीड़ित जब जमीन जोतने से विपक्षी को रोका, तो विपक्षी पक्ष ने लात-घूंसे से मारपीट की.रौतारा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने जानकारी दी कि लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन