काढागोला घाट पर एक लाख छठ व्रतियों ने गंगा में लगायी डूबकी

काढागोला घाट पर एक लाख छठ व्रतियों ने गंगा में लगायी डूबकी
– वन वे यातायात से भीड़ नियंत्रण में सहुलियत, प्रशासन रहा मुस्तैद बरारी काढागोला घाट पर लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर छठव्रती श्रद्धालुओं का काफ़िला बीती रात्री से आना शुरू हो गया था. बरारी हाट उचला व भण्डारतल बांध मोड़ चेक पोस्ट को सीसीटीवी की निगरानी व पुलिस सुरक्षा बलों की चौकसी के बीच श्रद्धालुओं का काढागोला गंगा घाट पर स्नान के आवागमन हुआ. शुक्रवार को गंगा घाट पर एक लाख छठव्रती श्रद्धालु ने गंगा में आस्था की डूबकी लगायी. मध्यरात्री से देर संध्या तक श्रद्धालुओं का गंगा स्नान को लेकर आना जारी रहा. काढागोला गंगा दार्जलिंग सड़क पर सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता प्रबंध के साथ सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार चौकसी के साथ भ्रमणशील रहे. गंगा स्नान घाट पर दो बोट व गोताखोर के साथ टीम को लगाया गया. स्नान घाट पर लगाया गया बेरिकेडिंग के अन्दर स्नान करने की हिदायत प्रशासन की ओर दी जाती रही. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गंगा स्नान के लिए बरारी हाट शहीद भगत सिंह चौक होकर सीधे गंगा घाट जाने एवं वापसी भण्डारतल बांध ईंट भट्ठा हुसैना मोड़ से घुसकी सिवान रोड से बरारी होकर अपने गण्तव्य स्थान तक जाने को वन वे ट्रेफिक व्यवस्था दी गई है. सभी जगह पुलिस बल व अधिकारी की तैनाती की गयी. वाहन पार्किंग की उत्तम व्यवस्था की गई है. गंगा किनारे दर्जनों दुकाने सजी रही. शनिवार को भी गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में छठव्रती श्रद्धालु के पहुंचने की संभावना है. हर तरह से प्रशासन की चौकसी बनी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




