सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Updated at : 28 Oct 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

कोलासी ईंट भट्ठा के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में गोरगामा वार्ड आठ निवासी मुंशी हांसदा पिता हुपपन हांसदा की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी ईंट भट्ठा के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में गोरगामा वार्ड आठ निवासी मुंशी हांसदा पिता हुपपन हांसदा की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. अन्य घायलों में अजय मुर्मू, लखिनदर मुर्मू, रूपलाल बासकी, तल्लू सोरेन शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग सुबह करीब पांच बजे ऑटो पर सवार होकर कटिहार रेलवे स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान कटिहार से गेड़ाबाड़ी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गयी. हादसे के बाद चार पहिया वाहन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना पाकर कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व सभी घायलों को कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन