कृषोन्नति योजना के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

Updated at : 10 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
कृषोन्नति योजना के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

कृषोन्नति योजना के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

विज्ञापन

– प्रमाणित बीज वितरण सूर्यमुखी 80 प्रतिशत अनुदानित दर किसानों को मिलेगा अधिकतम पांच एकड़ के लिए कृषकों को मिलेगा लाभ कटिहार आत्मा कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय खाद्य तेल तेलहन 2024-25 अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक मिथिलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप जलाकर किया. डीएओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में तेलहन फसलों के प्रत्यक्षण एवं प्रमाणित बीज वितरण कराकर फसलों के आच्छादन तथा उत्पादकता में वृद्धि कराते हुए किसानों की आय में वृद्धि करना है. उन्होंने बताया कि कटिहार जिला अंतर्गत अतिरिक्त क्षेत्र विस्तार के लिए तेलहन फसल प्रत्यक्षण सूर्यमुखी का 250 एकड़ में कलस्टर में सूर्यमुखी संकर प्रभेद के लिए बीस क्विंटल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. सूर्यमुखी प्रत्यक्षण अंतर्गत किसानों को अधिकतम दो एकड़ के लिए चार किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से मुफ्त वितरण किया जाना है. प्रमाणित बीज वितरण सूर्यमुखी 80 प्रतिशत अनुदानित दर पर अधिकत पांच एकड़ के लिए लाभ कृषकों को दिया जायेगा. कटिहार जिला अंतर्गत सूर्यमुखी प्रत्यक्षण के लिए दस कलस्टर का निर्माण विभिन्न प्रखंडों में चयन किया जायेगा. प्रत्येक कलस्टर पर कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक किन्ही एक को कलस्टर प्रभारी के रूप में नामित किया जायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेशक शष्य प्रक्षेत्र सह सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सुदामा ठाकुर, सहायक निदेशक रसायन इंद्रजीत मंडल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कटिहार रंजीत कुमा झा, उपपरियोजना निदेशक आत्मा एसके झा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार, प्रशिक्षु सहायक निदेशक शष्य मोना कुमारी, सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन