महिला की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
महिला की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

महिला की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

बलिया बेलौन हत्यारोपी को बलिया बैलोन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना क्षेत्र के चनदहर पंचायत के खाडी गांव में 20 जनवरी को एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. उक्त् घटना को लेकर मृतका की मां राहेला खातुन ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर 13 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. नामजद आरोपी में पति, शौतन, ससूर सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया था. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की कांड संख्या 11/26 के एक आरोपी को घटना के बाद ही गिरफ्तार किया गया था. एक आरोपी को शुक्रवार के रात में गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना पर आरोपी सेबी खातुन पति सिकन्दर के घर पर होने की सूचना पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया है. उक्त आरोपी पर भारतीय न्याय संस्था की धारा 103, 80, 85, 315 एवं 27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा, वहीं कांड संख्या 42/26 के पोक्सो एक्ट के आरोपी प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन