आंधी, तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट मोड में रहे अधिकारी : डीएम

Updated at : 27 May 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

बैठक के जरिये आमलोगों से सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने रेमल चक्रवात के मद्देनजर सभी पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित करते हुए रेमल तूफान के दौरान तेज हवाएं एवं बारिश के कारण होने वाली क्षति को कम करने तथा जान माल के सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. बैठक में शामिल अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी व अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित सभी पदाधिकारी को रेमल चक्रवात के मद्देनजर अलर्ट व एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया है. इसके अलावा डीएम ने जिलेवासियों से भी रेमल चक्रवात के दौरान सतर्कता एवं सावधानी बरतने, चक्रवात के दौरान होनेवाला दुर्घटना व क्षति को कम करने को लेकर पेड़ के नीचे, कमजोर आधारभूत संरचना, झोपड़ी में शरण नहीं लेने तथा चक्रवात के समय अपने ही घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है. बैठक में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान रेमल के प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों तक कटिहार जिले में भी तेज हवा एवं बादल के गरज के साथ भारी बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना जतायी गयी है. जिसके कारण जिला के विभिन्न क्षेत्रों के आमलोगों के जीवन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता सकता है. कहीं-कहीं आकाशी बिजली गिरने के साथ अन्य प्रकार के दुर्घटना तथा तेज हवा के कारण झोपड़ी के छत, बिजली के खंभे गिरने के अन्य प्रकार की क्षति होने की संभावना है. इसके कारण कटिहार जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है. इससे निपटने तथा रेमल चक्रवात के समाप्ति के पश्चात् यथाशीघ्र क्षतिग्रस्त खंभे व तार की मरम्मति कर विद्युत बहाल कराने को लेकर कार्यपालक अभियंता विद्युत को क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन करने, आपसी समन्वय स्थापित करते हुए क्षतिग्रस्त खंभे व तार की मरम्मति कराते हुए बिजली बहाल कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने दिया है.

अफवाहों पर ध्यान न दें : एसपी

बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने आमलोगों से रेमल चक्रवात से संबंधित किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारिक सोशल मीडिया एवं वेबसाइट द्वारा जारी चेतावनी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करने की अपील की. साथ ही उन्होंने विद्युत आपूर्ति से संबंधित अफवाह की रोकथाम के लिए विद्युत विभाग द्वारा कराये जा रहे विद्युत से संबंधित कार्य के कारण हो रहे विद्युत कटौती से संबंधित जानकारी के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति नियमित रूप से जारी करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत को दिया. बैठक में अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई, मनिहारी, जिले के सभी बीडीओ, सीओ, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन