कुपोषण के खिलाफ जारी जंग में आमलोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें: डीएम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :08 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
कुपोषण के खिलाफ जारी जंग में आमलोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें: डीएम

समाहरणालय स्थित एनआइसी सभागार में मंगलवार को सातवां पोषण पखवारा का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

पोषण पखवारा का किया गया शुभारंभ

कटिहार. समाहरणालय स्थित एनआइसी सभागार में मंगलवार को सातवां पोषण पखवारा का शुभारंभ किया गया. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने दीप प्रज्वलित कर पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया. पोषण पखवारा का आयोजन 22 अप्रैल तक किया जायेगा. पोषण पखवारा के दौरान समग्र रूप से व्यक्तिगत व सामुदायिक स्तर पर व्ययहार परिवर्तन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों और छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पोषण स्तर में आपेक्षित सुधार लाने के लिए जन भागीदारी से गतिविधियों का आयोजन कर जन आन्दोलन का रूप दिये जाने का प्रयास किया जाना है. डीएम ने पोषण पखवारा के सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा प्राप्त दैनिक गतिविधि कलेंडर के अनुरूप आंगनवाड़ी केंद्र, समुदाय, वार्ड, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड, जिला एवं अन्य स्तर पर जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करेंगे. कुपोषण के विभिन्न श्रेणियों यथा अति कुपोषित, मध्यम कुपोषित, अल्प वजन, नाटापन में कमी लाने और लक्षित परिणाम के लिए अंतर विभागीय अभिसरण व समन्वय से दूर करें. डीएम ने यह भी कहा कि अति कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए और स्वास्थ्य जांच उपरांत नजदीकी पोषण पुनर्वास केंद्र भेजेंगें और सी-सैम प्रोटोकॉल अंतर्गत समुदाय में भी प्रबंधन करना सुनिश्चित करेंगें. उन्होंने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगें कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बेहतर जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हो और प्रतिवेदन जन-आन्दोलन डैशबोर्ड पर ससमय अपलोड कर लिया जाय. केन्द्रवार कुपोषण के आंकड़ों में कमी लायें. डीएम ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वस्थ भोजन संकल्प का शपथ दिलाया.

पांच विषयों पर फोकस होगी गतिविधियां

इस वर्ष भी पोषण पखवारा के तहत निर्धारित विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जायेगी. जीवन के प्रथम 1000 दिनों पर ध्यान केन्द्रित करना, पोषण ट्रेकर पर स्वंय पंजीकरण के लिए लाभार्थियों माड्यूल का प्रचार प्रसार करना, सी-सैम माड्यूल के कार्यान्वयन के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर प्रचार प्रसार करना, मिशन लाइफ (विश्व पर्यावरण दिवस 2025) सहित अन्य नियमित गतिविधियों का आयोजन करना पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित की जानी है. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला मिशन समन्वयक, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला प्रतिनिधि पीरामल फाउंडेशन और महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन