उड़नदस्ता टीम को एनएसयूआई के छात्र नेता ने कराया खामियों से अवगत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
उड़नदस्ता टीम को एनएसयूआई के छात्र नेता ने कराया खामियों से अवगत

उड़नदस्ता टीम को एनएसयूआई के छात्र नेता ने कराया खामियों से अवगत

विज्ञापन

– केबी झा कॉलेज में एक बैंच पर तीन छात्राओं को बैठाकर ली गई परीक्षा का मामला कटिहार यूजी पार्ट थर्ड 2025 परीक्षा संचालन के दूसरे दिन पूर्णिया विवि परीक्षा विभाग की ओर से तीन सदस्यीय उड़नदस्ता टीम जिले के अलग-अलग सम्बद्ध व अंगीभूत महाविद्यालयों में भ्रमण कर विधि व्यवस्था से अवगत हुए. केबी झा कॉलेज में संचालित प्रथम पाली के दौरान करीब बारह बजे तीन सदस्यीय उड़नदस्ता टीम में एनएसएस कोर्डिनेटर पीयू, प्रो रामदयाल पासवान, भू सम्पदा पदाधिकारी डॉ शैलेन्द्र कुमार राकेश, डॉ विनोदानंद ठाकुर जांच को पहुंचे. परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में गृहविज्ञान, संगीत, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी और समाज विषयों की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 902 उपस्थित और 16 अनुपस्थित रहे. इस दौरान संचालित परीक्षा को देखकर उड्नदस्ता टीम के सदस्यों ने व्यवस्था को संतोषप्रद बताया. हालांकि इस दौरान एनएसएयूआई के छात्र नेता अमित पासवान समेत अन्य ने उड़नदस्ता टीम को केबी झा कॉलेज में संचालित परीक्षा के दौरान कई व्यवस्था में खामियाें से अवगत कराया. उन्होंने कुछ वर्गकक्ष में एक बैंच पर तीन छात्राओं को बैठाकर ली जा रही परीक्षा के दौरान व्यवस्था पर आक्रोश जताया. रूम नम्बर एक दो की जर्जर स्थित से भी अवगत कराया. जहां बताया गया कि उक्त भवन की जर्जरता इस कदर है कि कभी भी किसी परीक्षार्थी के उपर टूटकर गिर सकता है. उनलोगों ने अवगत कराया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा मरम्मत को लेकर बार-बार विवि को लिखित में भेजा गया है. ठोस कदम नहीं उठा कर कॉलेज में किसी बड़े हादसे का पूर्णिया विवि प्रशासन इंतजार कर रही है. बड़ा हादसा होने की संभावना से परीक्षार्थियों में हर हमेशा भय बना रहता है. इधर एक बैंच पर तीन परीक्षार्थियों को बैठाने पर सफाई देते हुए केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने उड़नदस्ता टीम को बताया कि परीक्षार्थियों की अधिकता के कारण एक बैंच पर तीन छात्राओं को बैठाया जरूर गया. लेकिन दो गृहविज्ञान की छात्राओं के बीच एक संगीत विषय की परीक्षार्थी को बैठाकर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में ली जा रही है. उड़नदस्ता टीम ने छात्र नेताओं की बातों को सुन दूसरे कॉलेज के लिए रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन