केबी झा कॉलेज के पीटीआई के सेवानिवृति पर एनएसयूआई ने दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
केबी झा कॉलेज के पीटीआई के सेवानिवृति पर एनएसयूआई ने दी विदाई

केबी झा कॉलेज के पीटीआई के सेवानिवृति पर एनएसयूआई ने दी विदाई

विज्ञापन

कटिहार केबी झा कॉलेज के पीटीआई सह पूर्व प्रधान सहायक पशपुति झा की सेवानिवृति पर गुरूवार को एनएसयूआई की ओर से विदाई दी गयी. इस दौरान पीटीआई को कर्तव्यनिष्ट व समय के पाबंद बताया. एनएसयूआई के छात्र नेता अमित पासवान ने उनके कार्यों की सराहना की. उन्होंने बताया कि पीटीआई के रूप में केबी झा कॉलेज में लंबा समय तक कार्य ईमानदारी पूर्वक निभाया. उनके द्वारा खेल के क्षेत्र में किये गये कार्यों की सराहना की. इस दौरान पीटीआई के कक्ष के सामने बरामदे पर शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर विदाई दी गयी. जिला सचिव विशाल रामानी, छात्र नेता शुभम पासवान, अजय कुमार, पिंटू रामानी, शादाब आलम सहित अन्य अनेक छात्र नेता भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन