पूर्वोत्तर बिहार का नामी डीएस कॉलेज बना चारागाह

Updated at : 02 Jul 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वोत्तर बिहार का नामी डीएस कॉलेज बना चारागाह

पूर्वोत्तर बिहार का नामी डीएस कॉलेज बना चारागाह

विज्ञापन

– विभाग जर्जर, कॉलेज परिसर अतिक्रमण का शिकार, सीनेटर ने कुलपति के निरीक्षण कार्य को सराहा कटिहार पूर्वोत्तर बिहार का नामी गिरामी पीयू अंगीभूत इकाई डीएस कॉलेज जहां पीजी तक की पढाई होती है. देखरेख के अभाव में धीरे- धीरे ख्याति लुप्त होने के कगार पर है. डीएस कॉलेज चारागाह बना हुआ है. विभाग जर्जर हो गये हैं तो काॅलेज परिसर अतिक्रमण का शिकार है. स्थिति इस कदर बेकाबू हो गयी है कि कई कर्मचारी सेवानिवृति के बाद कॉलेज परिसर के हो कर रह गये. पूर्णिया विवि के सिनेट सदस्य शिवशंकर सरकार ने मंगलवार को पीयू कुलपति के निरीक्षण के बाद कहीं. साथ ही उन्होंने नये कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह द्वारा एक साथ चार कॉलेजों का निरीक्षण कार्यक्रम को सराहा. कहा कि विभाग के अंदर कोई खेती कर रहा है तो परिसर को कोई चारागाह बना कर रखा है. प्रशिक्षित रात्रि प्रहरी के अभाव में आए दिन चोरी की घटना घटती रहती है. माली के अभाव में परिसर और बॉटैनिकल गार्डन की सुंदरता समाप्त हो चुका है. जूलॉजिकल पॉन्ड का खराब स्थिति है. छात्राओं के बने छात्रावास में अन्य कार्य हो रहे हैं. आज के समय में जहां 15 हजार विद्यार्थी अध्ययन कर रहा हो वहां छात्रावास पिछड़ा वर्ग कुछ विद्यार्थी रह सकते हैं. सामान्य छात्रों के लिए छात्रावास के खिड़की और दरवाजा को भी उखाड़ लिया गया है. इंडोर स्टेडियम भी जर्जर अवस्था में है. इनका रखरखाव पर किसी का ध्यान नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन