सड़क निर्माण में पानी का छिड़काव नहीं, उड़ रही धूल

सड़क निर्माण में पानी का छिड़काव नहीं, उड़ रही धूल
बलिया बेलौन जिला मुख्यालय से बलरामपुर तक स्टेट हाइवे 98 निर्माण कार्य जोरों पर है. निर्माण कार्य एजेंसी ने सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किये जाने के कारण धुड़ उड़ रही है. जिस से राहगीर परेशान है. सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक भी परेशान हैं. धूल कण से जीना मुहाल हो चुका है. लोगों को सांस संबंधित बीमारी होने का डर लगने लगा है. लोगों ने निर्माण एजेंसी से पानी छिड़काव की मांग करते-करते थक गया है. निर्माण एजेंसी ने नजर अंदाज किया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों में नाहिद आलम, नासिर आलम, अकील, विक्की भगत, मनोज पासवान, कमल पासवान, सर्वेंद्र कुमार, पिंकू कुमार, मुन्ना, रफीक आलम, आफताब आलम, तनवीर अहमद, हसन एकबाल, लाल बाबू, एकबाल सहित स्थानीय ग्रामीणों ने कहा सड़क निर्माण एजेंसी ने पानी का छिड़काव नियमित नहीं किये जाने के कारण उड़ रही धूलकण से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. आसपास रह रहे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. कई बार स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण एजेंसी के कर्मियों को पानी छिड़काव के लिए कहा जाता है. उनके द्वारा नजर अंदाज किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




