घर में बंधक बनाकर लूटपाट मामले में गिरफ्तारी नहीं

घर में बंधक बनाकर लूटपाट मामले में गिरफ्तारी नहीं
कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के नंदग्राम जरलाही गांव में एक महिला व उसके पूरे परिवार को दिनदहाड़े बंधक बनाकर लूटपाट मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगायी है. पीड़िता सुलेखा देवी, पति मंटू चौधरी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 16 जून को गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में जबरन घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया. जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे सेल्फ हेल्प ग्रुप से लिए गये 70 हजार नकद, दो मोबाइल तथा घरेलू सामान लूट लिया. पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर वे इसका विरोध करेंगे या पुलिस से शिकायत की तो उनके सिर को धड़ से अलग कर देंगे. इस घटना के बाद से पीड़िता और उनके परिवार में भय का माहौल है. पीड़िता ने जिन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की है. उनमें हरदेव महलदार, संगेच महलदार, मिथलेश महलदार, अभित महलदार, नितीश कुमार, सुनील महलदार, रोशन महलदार, सूरज महलदार शामिल हैं. सभी आरोपित स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. घटना के बाद थाना में तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिससे पीड़ित परिवार में दहशत है. पीड़िता सुलेखा देवी ने एसपी से गुहार लगाई है कि वे मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










