वाहन चेकिंग अभियान में नौ बाइक चालकों का काटा गया चालान

वाहन चेकिंग अभियान में नौ बाइक चालकों का काटा गया चालान
कोढ़ा प्रखंड के कोलासी बाजार में यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में पुलिस ने विशेष रूप से बाइक चालकों की जांच की. अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के नियमों के उल्लंघन पाये गये. जिनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, वाहन के आवश्यक कागजातों का अभाव तथा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी प्रमुख हैं. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 9 बाइकों का चालान काटा गया. 9000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सड़क हादसों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




