न्यू इंडिया क्रिकेट ने लिबर्टी क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया

मैच ए डिवीजन में पूल बी का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब बनाम लिबर्टी क्रिकेट क्लब के बीच 35-35 ओवरों का खेला गया.
कटिहार. शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में चल रहे जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार का मैच ए डिवीजन में पूल बी का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब बनाम लिबर्टी क्रिकेट क्लब के बीच 35-35 ओवरों का खेला गया. जिनसे लिबर्टी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाये. बल्लेबाजी में लिबर्टी क्रिकेट क्लब की तरफ से दीपक कुमार ने 36 रन, चन्द्रा गुप्ता ने 31 रन बनाये. गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब की तरफ से अमित कुमार ने चार विकेट और सुमन मंडल ने दो विकेट चटकाये. जवाब में 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब ने 11.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना कर मैच जीत लिया. न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक कुमार ने 58 रन और अर्पित आनंद ने 30 रन बनाये. गेंदबाजी में लिबर्टी क्रिकेट क्लब की तरफ से अनवर ने दो विकेट लिये. मैच में निर्णायक की भूमिका में आशुतोष कुमार और अनुराज कुमार रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




