ePaper

दुर्गापूजा को लेकर संघर्ष क्लब की नयी कार्यकारिणी गठित

Updated at : 06 Sep 2024 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर विनोदपुर संघर्ष क्लब की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कटिहार. दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर विनोदपुर संघर्ष क्लब की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार भी भव्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. इसे लेकर संघर्ष क्लब की नयी कार्यकारिणी घोषित की गयी. पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया है. जबकि गौरव झा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. कार्यकारिणी में अभिषेक तिवारी को सचिव, योगी संजयनाथ को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है. वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपांकर चौधरी, बंधन महतो, छोटू रजक, पंकज रजक, रवि रजक, राहुल यादव, अभिजीत दास, गौरव रजक, संदीप शर्मा, पियुष शर्मा, रोहित जैन, जयंत दास, आयुष सिंह, क्रांति शुक्ला, रिंकु मंडल, संतोष महलदार, सुमित चौधरी उर्फ पिल्लु को रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन