सालमारी पथ के चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही

Updated:
विज्ञापन
सालमारी पथ के चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही

सालमारी पथ के चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही

विज्ञापन

बलिया बेलौन कुरूम से बलिया बेलौन होते हुए सालमारी, गायगट्टा पथ के चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि सालमारी का व्यस्त स्थल वार्ड पांच अन्तर्गत सोमवारी हाट से सोहरागाछी मोड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए संवेदक के द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर गड्डा खोद कर छोड़ दिये जाने से इसमें पानी जमा होने पर लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लोगों ने कहा की सड़क चौड़ीकरण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है. पथ चौड़ीकरण धीमी गति से होने के कारण इस पथ पर लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है. सड़क किनारे मिट्टी खोद कर जगह-जगह छोड़ दिये जाने या गिट्टी डाल कर छोड़ दिये जाने से वाहन चालक परेशान हैं. संवेदक या विभागीय जेई इस पर ध्यान नहीं दे रहे है. निर्माण कार्य संवेदक के मुंशी की देखरेख में चल रहा है. जिससे निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर संदेह जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन