मोहर्रम कमेटी के जिला अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन
मोहर्रम कमेटी के जिला अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

मोहर्रम कमेटी के जिला अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन

कटिहार जिला मोहर्रम कमेटी के जिला अध्यक्ष मो नौशाद सिद्दीकी ने अपने पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. अपने बयान में उन्होंने कहा कि कटिहार जिला मोहर्रम कमेटी एक मजबूत और संगठित कमेटी है, जहां सभी पदाधिकारियों का हमेशा सहयोग मिलता रहा. अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने कई वर्षों तक मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई. हर वर्ष जिला वासियों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं खलीफा भाइयों के सहयोग से मोहर्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होता रहा है. उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि निजी कार्यों में बढ़ती व्यस्तता के कारण वह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं. इसी वजह से उन्होंने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. कहा, वह कमेटी से जुड़े रहेंगे और एक सदस्य के रूप में भविष्य में भी अपना सहयोग देते रहेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाएगा. उनके इस्तीफे से कमेटी में नए नेतृत्व को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन