पीएम आवास योजना में एससी-एसटी लाभुकों का नाम किसी हाल में नहीं छूटे: बीडीओ

Published at :15 Feb 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में एससी-एसटी लाभुकों का नाम किसी हाल में नहीं छूटे: बीडीओ

पीएम आवास योजना में एससी-एसटी लाभुकों का नाम किसी हाल में नहीं छूटे: बीडीओ

विज्ञापन

फलका अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आवास विहीन परिवारों को सर्वेक्षित कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में शामिल किये जाने को लेकर शनिवार को फलका प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया. अध्यक्षता बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने की. मौके पर कल्याण पदाधिकारी कैसर आलम मौजूद थे. सर्वप्रथम बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कर रहे रोजगार सेवक, आवास सहायक एवं पंचायत सचिव को लाभुकों का सर्वे किस तरीके से किया जाना है आदि पर विस्तार रूप से जानकारी दी. ग्रामीण विकास विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग पटना के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में आवास विहीन परिवारों का सर्वे हर हाल में करना है. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में कोई भी लाभुक सर्वे से वंचित नहीं रहना चाहिए. एससी एसटी लाभुकों का नाम किसी हालत में नहीं छूटे. विकास मित्र को एससी एसटी टोला के लोगों की सूची उपलब्ध करा दिया है. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कर रहे कर्मी विकास मित्र का सहयोग लेंगे. विकास मित्र के सहयोग से एससी एसटी टोले में सभी लाभुकों का सर्वे करने का निर्देश दिया. रोजगार सेवक राकेश कुमार सिंह, मुर्शीद, राजकुमार मंडल, सुबोध, सुभाष, रफीक, परवेज, हीरानंद यादव, आवास सहायक, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन