कबड्डी टूर्नामेंट : बालिका वर्ग में नालंदा बना विजेता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Dec 2024 6:44 PM
बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट सह पुरस्कार वितरण किया गया.
कटिहार. बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट सह पुरस्कार वितरण किया गया. मंगलवार को नॉकआउट कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बालक वर्ग में ग्रुप ए जूनियर में नालंदा बनाम विक्रमशिला हाउस के बीच खेला गया. नालंदा के खिलाड़ियों ने विक्रमशीला को तीन प्वाइंट से हरा कर विजेता बना. विद्यालय के मीडिया प्रभारी सह कला शिक्षक कौशिक कर ने बताया कि बालिका वर्ग जूनियर के दूसरी मैच नालंदा ने साकेत को 25 प्वाइंट से हराकर विजेता बने. सिनियर बालिका वर्ग ग्रुप बी में पहला मैच विक्रमशिला बनाम नालंदा के बीच खेला गया. विक्रमशीला के खिलाडियों ने चार प्वाइंट से नालंदा को हरा दिया. दूसरा मैच ग्रुप बी सीनियर बालक वर्ग में नालंदा ने विक्रमशिला को 24 प्वाइंट से सिकश्त देते हुए विजेता बना.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










