शहर के मिरचाईबाड़ी में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

Updated:
विज्ञापन
शहर के मिरचाईबाड़ी में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

शहर के मिरचाईबाड़ी में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

विज्ञापन

मनिहारी मोड से आंबेडकर चौक तक हटाया गया अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप कटिहार शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत कटिहार नगर निगम ने बुधवार को मिरचाईबाड़ी इलाके में बड़ा एक्शन लिया. नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर गरजा और सड़क किनारे तथा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. नगर निगम की टीम सुबह से ही मिरचाईबाड़ी पहुंची और अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया. सड़क किनारे बनाए गए अवैध ढांचे, चबूतरे और टिन शेड को एक-एक कर बुलडोजर से गिराया गया. अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदार और अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते नजर आए. निगम कर्मी पूरे इलाके में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे. नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि मिरचाईबाड़ी कटिहार का व्यस्ततम क्षेत्र है. यहां लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी. सड़कें सिकुड़ती जा रही थीं और जाम की समस्या बढ़ गई थी. अतिक्रमणकारियों को पहले ही चेतावनी और नोटिस दिया था. अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार, अंचलाधिकारी अंशु कुमार, सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, स्वच्छता निरीक्षक कैलाश नारायण चौधरी, सहायक लोक स्वच्छता एवं अवशिष्ट पदाधिकारी नूर अली खान समेत संबंधित कर्मी मौजूद थे. नगर निगम ने साफ किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है. आम लोगों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल का स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से आवागमन आसान होगा और जाम की समस्या कम होगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन